फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: फैक्टरी जा रही महिला को क्रेन ने कुचल दिया, फरार चालक की तलाश कर रही पुलिस

Wed, 24 Aug 2022 01:15 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद क्रेन पर लिखे नंबरों पर काले रंग से पेंट कर दिया गया है। वहीं, थाना प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि जल्द चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रॉनिका सिटी थाने से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार क्रेन ने मंगलवार सुबह फैक्टरी जा रही महिला को कुचल दिया। हादसे में सपना (35) की मौत हो गई। घटना के बाद क्रेन को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। परिजनों ने चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


लोनी के खरखड़ी गांव निवासी पप्पू सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वह ईंट के भट्टों पर काम करते हैं। परिवार में पत्नी सपना, बच्चे सोनिया, गुड्डू, तानिया, तनिष्क और मानसी हैं। परिजनों ने बताया कि सपना ट्रॉनिका सिटी स्थित एक फैक्टरी में काम करती थी। वह सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से फैक्टरी जाने के लिए निकली थी।

ट्रॉनिका सिटी थाने से कुछ दूरी पर क्रेन ने सपना को कुचल दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें