फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोज हत्याकांड में फरार प्रवीण भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोज हत्याकांड में फरार प्रवीण भी गिरफ्तार
विज्ञापन

साहिबाबाद। टीला मोड़ पुलिस ने तुलसी निकेतन के फिरोज हत्याकांड में फरार दिल्ली मौजपुर निवासी प्रवीन कुमार को सोमवार शाम बंथला नहर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटनास्थल पर गया था और उसने खून साफ कर साक्ष्य मिटाए थे। उससे फिरोज का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
सीओ साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार ने बताया कि फिरोज की हत्या के बाद प्रवीण ने ही प्रीति व अपनी प्रेमिका तनु को शव ठिकाने लगाने का सुझाव दिया था। इसके बाद तीनों खून से सने कपड़े सिकंदरपुर के खेतों में फेंकने गए थे। उसने ही प्रीति को फिरोज का शव ट्रॉली बैग में रखने के लिए कहा था। हत्या के बाद प्रीति के फ्लैट पर खून की सफाई कराने में भी उसने पूरा सहयोग किया। सीओ ने बताया कि प्रवीण प्रीती की सहेली तनु का प्रेमी है।
विज्ञापन

वहीं, प्रीति ने खुद को फिरोज की लिव इन पार्टनर बताया था। हत्या के बाद उसने पुलिस को बताया था कि फिरोज शादी से इन्कार कर रहा था। इस वजह से उसने उस्तरे से गला रेतकर हत्या कर दी थी हालांकि उसकी इस कहानी को फिरोज के परिवार ने खारिज कर दिया था। उन्होंने दोनों के निकाह के कागजात दिखाकर सवाल खड़े किए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि फिरोज हत्याकांड में प्रीति के साथ एक अन्य महिला भी थी। इसके बाद पुलिस ने प्रीति की सहेली तनु को भी गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

यह था फिरोज हत्याकांड
तुलसी निकेतन में 6/7 अगस्त की देर रात लिव इन-रिलेशनशिप में रहने वाली प्रीति ने प्रेमी फिरोज की उस्तरे से गला रेतकर हत्या कर दी थी। अगले दिन रात करीब 2 बजे वह शव को ट्रॉली बैग में भरकर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन जा रही थी लेकिन तुलसी निकेतन चौकी के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान शक होने पर उसे पकड़ लिया। महिला सिपाही शिवांगी के बैग खोलते ही पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए थे। पुलिस के डर से प्रीति भागने लगी तभी पुलिस ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया था कि फिरोज शादी से इन्कार कर रहा था। इस वजह से उसे लड़ाई-झगड़े में मार डाला। हत्या के बाद पुलिस ने प्रीति के संभल स्थित कुतुबशेर गांव में नाना-नानी को भी संपर्क किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें