फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के दिल्ली जाने से पहले यूपी गेट पर रखे गए लोहे के बैरिकेड

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के दिल्ली जाने से पहले यूपी गेट पर रखे गए लोहे के बैरिकेड
विज्ञापन

साहिबाबाद। दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए रविवार को यूपी गेट पर दिल्ली पुलिस के बैरिकेड रखे गए। इससे माना जा रहा है कि किसानों को रोकने के लिए सोमवार को दिल्ली पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग की जा सकती है। हालांकि, एमसीडी टोल पर बैरिकेड लगाकर वाहनों की चेकिंग हो रही थी।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को रविवार दोपहर दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर के पास रोक लिया। काफी देर तक दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने किसान नेता से आगे न जाने की अपील की लेकिन बात मानने पर राकेश टिकैत को हिरासत में लेकर मधु विहार थाने ले गए। इस खबर से भाकियू पदाधिकारियों व किसानों ने दिल्ली कूच की तैयारियां कर ली थीं। तभी एक घंटे बाद टिकैत को छोड़ दिया गया। उधर, खुफिया विभाग को इनपुट मिला है कि जनपद से भाकियू अम्बावत के 300 से अधिक किसान दिल्ली जाने की तैयारी में है। इस सूचना के बाद यूपी गेट पर तैयारियां शुरू हो गईं। वहां पर लोहे के 10 से अधिक बैरिकेड्स रखे हुए थे जिन पर दिल्ली पुलिस लिखा था। वहां एक ऑटो चालक से पता चला कि दोपहर करीब 12 बजे सभी बैरिकेड्स दिल्ली पुलिस ने रखवाए थे। पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यूपी गेट पर एहतियात के तौर पर नजर रख रहे हैं। स्थिति को ध्यान में रखकर आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें