फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: युवक का मोबाइल चोरी कर खाते से ट्रांसफर किए 87 हजार, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 12 Aug 2022 01:21 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सर्विलांस टीम फोन की लोकेशन ट्रेस कर रही है और साइबर सेल टीम ऑनलाइन वॉलेट से रकम किस खाते में ट्रांसफर हुए हैं, उस पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशांबी बस डिपो में चाय की दुकान पर नवनीत कुमार का चोर ने मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसके बाद एसके ऑनलाइन वॉलेट से 87 हजार 300 रुपये ट्रांसफर कर लिए। नवनीत का कहना है कि रात दो बजे चोर ग्राहक बनकर दुकान पर आया था। उसने मौका पाकर अचानक फोन चोरी कर लिया। काफी देर तक उसे चोरी का पता नहीं चला।

विज्ञापन


चोर ने दूसरी जगह जाकर जब ऑनलाइन वॉलेट से चार बार में 87 हजार 300 रुपये ट्रांसफर कर लिए तो बैंक से दूसरे फोन पर रुपये कटने का मेसेज आ गया। उसने तुरंत दुकान और अपनी जेब में फोन तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला।

इसके बाद ग्राहक सेवा केंद्र पर फोन पर ऑनलाइन वॉलेट को बंद करा दिया। पुलिस को घटना के बाद अगली सुबह में ही शिकायत दे दी थी लेकिन पुलिस ने जांच पड़ताल के बहाने रिपोर्ट दर्ज करने में एक माह का समय लगा दिया। पुलिस ने सिर्फ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें