फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुत्तों का आतंक: वार्तालोक सोसायटी में सफाई कर्मचारी को काटा, दो महीने में 15 लोगों को बना चुके निशाना

Fri, 05 Aug 2022 01:30 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

स्थानीय निवासियों का कहना है कि घरेलू सहायिकाओं को भी कुत्ते काट चुके हैं। इसकी शिकायत एओए और नगर निगम अधिकारियों से भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती। एओए भी अपने स्तर से नगर निगम को शिकायत कर चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वसुंधरा में सेक्टर-4 सी स्थित वार्तालोक सोसायटी में आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। बृहस्पतिवार सुबह सोसायटी में कूड़ा उठाने पहुंचे सफाई कर्मचारी को कुत्ते ने काट लिया। लोगों की मदद से कर्मचारी को बचाया जा सका, बाद में उपचार के लिए ले जाया गया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कूड़ा उठाने वाला यासीन हर रोज की तरह बृहस्पतिवार की सुबह सोसायटी में सुबह पहुंचा। जैसे ही उसने सोसायटी में प्रवेश किया कुत्तों ने बुरी तरह से उस पर झपट्टा मारा। इतना ही नहीं एक कुत्ते ने यासीन के पैर पर काट लिया। पैर को कुत्ते के मुंह से लोगों की मदद से निकाला गया। सोसायटी निवासियों ने बताया कि इलाके में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई बार कुत्ते झुंड में रहते हैं और लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है।

दो माह में 15 लोगों को काट चुके हैं कुत्ते
एओए पदाधिकारियों का कहना है कि सोसायटी में पिछले दो माह में 15 से 16 लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। निवासियों का कहना है कि गली में घूमने वाले कुत्तों की संख्या पहले से दोगुनी हो गई है, जिससे लोग अपने घर से बाहर निकलने में भी डरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें