फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी दोस्ती: दोस्त की लत पूरी करने के लिए बना लुटेरा, घरवाले चाहते थे दोनों साथ न रहें, हुआ वही जिसका डर था

Fri, 05 Aug 2022 01:21 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

दुकान से जैसे ही ग्राहक बाहर निकले तब अजय उर्फ लालू तमंचे लेकर अंदर घुस गया और बुजुर्ग दुकानदार पर हथियार तानकर गल्ले से चांदी का सिक्का व 3300 रुपये लूटकर विनीत के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन
लूट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वसुंधरा सेक्टर-4 के पतंजलि स्टोर में दिनदहाड़े 14 जुलाई को लूट करने वाला 25 हजार रुपये का इनामी अजय उर्फ लालू भी बृहस्पतिवार सुबह इंदिरापुरम पुलिस के हत्थे चढ़ गया। टीम ने उसके पास से वारदात में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस और लूटी गई नकदी से 950 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में उसने बताया कि दोस्त की नशे की लत पूरी कराने के लिए पैसों की जरूरत थी।

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम तृतीय अभय कुमार मिश्र ने बताया कि अजय उर्फ लालू और पूर्व में मुठभेड़ के दौरान घायल लुटेरा विनीत उर्फ विन्नी दोनों गहरे दोस्त रहे हैं। दोनों काफी समय पहले लोनी में किराये के मकान में रहते थे। वहां विनीत चोरी और लूट की कई घटनाओं को अंजाम देने लगा था। इस वजह से अजय के परिवार वालों ने दोनों की दोस्ती छुड़ाने के लिए अलग-अलग जगह किराये पर मकान ले लिया था। विनीत उर्फ विन्नी दादरी और लालकुआं के पास न्यू पंचवटी कॉलोनी एक ब्लॉक में अजय उर्फ लालू परिवार के साथ रहने लगा।

कुछ समय बाद दोनों की फिर से मुलाकात हुई और विन्नी ने लालू से नशे के लिए पैसों की कमी की बात कही। सीओ ने बताया कि दोनों ने एक साथ किसी भी सुनसान रास्ते की दुकान में लूट करने की योजना बनाई। वारदात के लिए दोनों ने दिल्ली से बाइक चोरी की और विनीत उर्फ विन्नी ने 315 बोर के तमंचे का इंतजाम किया। विगत 14 जुलाई की सुबह दोनों चोरी की बाइक पर वसुंधरा क्षेत्र में घूम रहे थे कि मेवाड़ कॉलेज के पास बुजुर्ग रतन कुमार अग्रवाल दोनों को अकेले नजर आ गए। तभी दोनों लुटेरों ने उन्हें निशाना बनाकर रेकी की।

 
विज्ञापन

वारदात के बाद घर में कैद हो गया था अजय
इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि वारदात के बाद विनीत उर्फ विन्नी हरिद्वार के लिए निकल गया था जबकि अजय मोबाइल बंद कर घर में ही कैद हो गया। अजय ने पहली बार लूट की थी जब विनीत हरिद्वार से लौटा तो दोनों ने दोबारा मुलाकात की और फिर एक साथ घूमना शुरू कर दिया था। पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार की टीम के साथ मिलकर सर्विलांस लोकेशन से अजय उर्फ लालू को दबोचने में सफलता मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें