कारोबारी के मुताबिक, इसमें जीएसटी और डिलीवरी चार्ज भी जोड़ा था लेकिन चार जून को डिलीवरी के दिन अचानक ठग ने फिर फोन किया कि कंपनी के अधिकारी डिलीवरी चार्ज अलग से मांग रहे हैं। काफी देर बातचीत के बाद उन्हें फरीदाबाद समयपुर में रहने वाली भावना नाम की महिला के नाम से खाता संख्या भेजा गया।
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में वैशाली की जज कॉलोनी निवासी कारोबारी रवि चौहान को शातिरों ने मुंबई से सीमेंट डिलीवर करने का झांसा देकर दो बार में तीन लाख सात हजार रुपये ठग लिए। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत देकर ठगों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
कारोबारी ने बताया कि उन्हें निर्माण कार्य के लिए सीमेंट के एक हजार पैकेट चाहिए थे। ऑनलाइन साइट से सीमेंट एजेंसी का नंबर लेकर बात की। ठग ने उन्हें एक नामी कंपनी के मुंबई स्थित कार्यालय का वरिष्ठ पदाधिकारी बताया। बातचीत में उसने 275 रुपये की दर से कीमत तय कर ली। इस पर उन्होंने खाते में दो लाख 75 हजार रुपये भेज दिए।
कारोबारी के मुताबिक, इसमें जीएसटी और डिलीवरी चार्ज भी जोड़ा था लेकिन चार जून को डिलीवरी के दिन अचानक ठग ने फिर फोन किया कि कंपनी के अधिकारी डिलीवरी चार्ज अलग से मांग रहे हैं। काफी देर बातचीत के बाद उन्हें फरीदाबाद समयपुर में रहने वाली भावना नाम की महिला के नाम से खाता संख्या भेजा गया।
विज्ञापन
इसमें कारोबारी से 32 हजार 500 रुपये जमा कराए और दो दिन बाद डिलीवरी करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि सीमेंट की गाड़ी नहीं पहुंचने पर उन्होंने फिर फोन किया तो ठग ने अलग से जीएसटी की मांग की। इस पर उन्हें शक हो गया, तुरंत रुपये वापस करने के लिए कहा तो ठग ने फोन काट दिया।
इसके बाद उसका फोन नहीं मिला। उन्होंने मामले की शिकायत साइबर सेल को दी। क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि कारोबारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मोबाइल नंबर के आधार पर ठगों की तलाश की जा रही है।