फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन काटने का झांसा देकर ठगे 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन काटने का झांसा देकर ठगे 50 हजार
विज्ञापन

साहिबाबाद। भोपुरा में विनोद कुमार सेंगर को बिल जमा न होने पर विद्युत कनेक्शन काटने का झांसा देकर शातिरों ने 50 हजार रुपये ठग लिए। ठग ने उन्हें फोन कर मई माह का बिल जमा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। उन्होंने साहिबाबाद थाने में भी ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विनोद कुमार सेंगर ने बताया कि 22 जून को उनके पास एक युवक का फोन आया था जिसमें उसने खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताया। नाम और पता पूछने पर शातिर ने कहा कि मई माह का बिल जमा न होने पर आज रात में कनेक्शन काट दिया जाएगा। इससे वह घबरा गए और तुरंत बिल जमा करके उसका स्क्रीनशॉट शातिर को भेज दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद अनिल नाम के ठग का फोन आया और उसने एनीडेस्क एप डाउनलोड कराया। जैसे ही उन्होंने एप पर क्लिक किया तो उनके खाते से 50,000 रुपये कट गए। जांच करने पर पता चला कि ठग ने यह रकम फरीदाबाद की राड लूडो सुप्रीम गोल्ड कंपनी के खाते में ट्रांसफर किया है। थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी का कहना है कि खाते की ट्रांजेक्शन और फोन नंबर के आधार पर साइबर टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें