फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर युवती को दहेज के लिए व्हाट्सएप पर दिया तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियर युवती को दहेज के लिए व्हाट्सएप पर दिया तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

खोड़ा। इंजीनियर पत्नी को निकाह में दहेज की मांग पूरी न करने पर पति ने व्हाट्सएप पर तीन तलाक दे दिया। अब आरोपी ससुरालियों ने फोन बंद कर परिवार से संपर्क खत्म कर दिया है। पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें धोखा देकर बेटी से निकाह किया फिर दहेज में कार, दो लाख रुपये और गहनों की मांग करने लगे। खोड़ा पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि उन्होंने बड़ी बेटी को बीटेक आईटी की पढ़ाई कराई है। उन्होंने गाजीपुर के अफजेलपुर में रहने वाले मोहम्मद दिलशाद के परिवार में उसका रिश्ता कर दिया, लेकिन उन्होंने उनसे गाड़ी और दो लाख रुपये की मांग कर दी। इस पर उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति बताकर रिश्तों की बात आगे नहीं बढ़ाई। कुछ दिनों बाद मोहम्मद दिलशाद घर आया और उनकी बड़ी बेटी से बिना शर्त के निकाह करने के लिए बात की। वह उसके जाल में फंस गए और दोनों का निकाह करा दिया। आरोप है कि निकाह के अगले दिन ही दिलशाद ने बेटी से मारपीट की और कार व दो लाख रुपये की मांग की। अब वह उसे घर छोड़कर चला गया है। ससुराल पक्ष के लोग उनकी छोटी बेटी की शादी में भी नहीं पहुंचे। तब बड़ी बेटी ने बताया कि दिलशाद ने निकाह के 23 दिन बाद ही दहेज न मिलने पर व्हाट्सएप पर उन्हें तीन तलाक दे दिया। खोड़ा थाना प्रभारी अल्ताफ अंसारी का कहना है कि लिखित शिकायत पर मोहम्मद दिलशाद, राशिदन निशा, रेशमा, नसरूद्दीन और रोशनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें