फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू ने ही बदमाशों से कराई थी बुजुर्ग की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बहू ने ही बदमाशों से कराई थी बुजुर्ग की हत्या
विज्ञापन

साहिबाबाद। पसौंडा में जसवंत शर्मा (76) की हत्या संपत्ति विवाद और घर खर्च नहीं मिलने पर उनकी बड़ी बहू कविता ने चार बदमाशों के साथ मिल कर कराई थी। टीला मोड़ पुलिस ने वारदात में शामिल कविता और तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर हत्या व लूट का खुलासा किया है। पुलिस ने एक मंगलसूत्र, हाथ के कंगन, कान के कुंडल, कगड़ी, चांदी के सिक्के, दो कटोरी, एक गिलास, चम्मच, बिछुवे घुंघरू वाले, 5600 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त तीन फोन व एक अपाचे बाइक बरामद की है।
एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कविता के कहने पर लिसाड़ी गेट मेरठ निवासी इरशाद, मोहम्मद नौशाद, साजिद और परवेज वारदात को अंजाम दिया था। हत्या और लूट के बाद चारों आरोपी मेरठ भाग गए थे। रविवार रात चारों आरोपी लूट का माल बेचने कोयल एंक्लेव पहुंचे थे, जहां पुलिस ने जाल बिछाकर इन्हें गिरफ्तार किया जबकि परवेज फरार हो गया। पूछताछ में कविता ने बताया कि दो साल पूर्व उसकी मुलाकात टैक्सी चालक परवेज से हुई थी। इस बीच गुंडा एक्ट के मामले में परवेज जेल चला गया। उसके मोबाइल से ही कविता की बात इरशाद से होने लगी थी। कई दिनों तक बातचीत करने के बाद कविता घर से बाहर जाकर इरशाद से अलग-अलग जगहों पर मिलती थी। इस बीच इरशाद ने कविता से ईद के लिए पैसों की मांग की जिस पर उसने कहा कि पति पवन शर्मा की मृत्यु के बाद ससुर जसवंत शर्मा दुकान का किराया खुद लेते हैं और घर खर्च के लिए पैसे भी नहीं देते। तब उसने इरशाद के साथ घर में चोरी करने और ससुर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इस दौरान परवेज भी जेल से बाहर आ गया था। वहीं, देवर पंकज शर्मा के राजस्थान में मुंडन कराने जाने की बात भी कविता ने पहले ही इरशाद और परवेज को बता दी थी। घटना को अंजाम देने के लिए चार बदमाश अपाची बाइक से जसवंत के घर के बाहर पहुंचे और कविता को फोन किया। उसने चुपके से मेन गेट का ताला खोलकर सभी को अंदर बुलाया। फिर पंकज के कमरे में जाकर जब बदमाश अलमारी से गहने व नकदी लूट रहे थे तब सामान गिरने की आवाज सुनकर जसवंत नींद से जाग गए। उन्होंने बदमाशों का विरोध किया तो कविता चारों बदमाशों के साथ मिलकर उन्हें कमरे में ले गई। वहां बेड पर गिराकर चुन्नी से बांधकर पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देकर बदमाश योजना के तहत कविता के हाथ भी पीछे की तरफ बांधकर फरार हो गए लेकिन वह अपनी ही कहानी में फंस गई। परिवार, रिश्तेदार और पुलिस अधिकारियों को भी उसकी कहानी गले नहीं उतरी। उधर, इलाके के लोगों में चर्चा है कि कविता का व्यवहार किसी के प्रति ठीक नहीं था।
विज्ञापन

ये थी वारदात
15 जुलाई को पसौंडा के शिव दुर्गा मंदिर के पास बुजुर्ग जसवंत शर्मा की हत्या के बाद बदमाशों ने घर से गहने और नकदी लूट ली थी। परिवार के लोगों ने बड़ी बहू कविता पर शक जाहिर किया था। पुलिस ने पंकज शर्मा की शिकायत पर ने कविता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी जबकि उसके बेटे तुषार की संलिप्तता नहीं मिलने पर छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें