फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं से हीरे के लॉकेट समेत सोने की चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महिलाओं से हीरे के लॉकेट समेत सोने की चेन लूटी
विज्ञापन

इंदिरापुरम। थाना क्षेत्र में दो महिलाओं से स्कूटी सवार लुटेरे ने हीरे के लॉकेट समेत सोने की चेन लूट ली। दोनों घटनाओं में महिलाएं अपने घर के पास टहल रही थीं। बेखौफ लुटेरों ने इंदिरापुरम पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शक्तिखंड-दो में विमलेश (62) अपने बेटे के साथ रहती हैं। शाम करीब सात बजे वह खाना खाकर पुत्र वधु के साथ घर के बाहर टहल रही थीं। इस बीच पीछे से काली रंग की स्कूटी पर आए लुटेरे ने उनके गले पर अचानक झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। उनके गले में चोट लग गई। विमलेश ने पीछा कर लुटेरे को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह हिंडन नहर रोड पर आकर तेजी से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि लूटी गई चेन की कीमत करीब 80 हजार रुपये है। दूसरे मामले में, वसुंधरा सेक्टर-18 की जेकेजी हाइट्स सोसायटी में रहने वाली शिवांगनी पति और बच्चे के साथ घर के बाहर शाम करीब 7:30 बजे टहल रही थीं। दस मिनट बाद जैसे ही वह सीएनजी पंप की तरफ बढ़ीं तभी पीछे से स्कूटी पर आए लुटेरे ने उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन व हीरे का लॉकेट भी लूट लिया। उन्होंने शोर मचाकर लुटेरे को पकड़ने के लिए मदद भी मांगी लेकिन किसी राहगीर ने पीछा नहीं किया। उनका कहना है कि लूटे गए लॉकेट व सोने की चेन की कीमत करीब दो लाख रुपये है। लुटेरे ने महरूम रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। इंदिरापुरम थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि लुटेरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। पहचान होते ही टीमों का गठन कर तलाश तेज कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें