फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की चेन खरीदने वाले दो सराफ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट की चेन खरीदने वाले दो सराफ गिरफ्तार
विज्ञापन

साहिबाबाद। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर आठ-नौ हजार रुपये में लूट की चेन खरीदने वाले दो सराफ और एक बदमाश को गिरफ्तार किया। तीनों के पास से लूट के गहने भी बरामद किए। साहिबाबाद थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे ने बताया कि पुलिस टीम गोल पार्क टी प्वाइंट के पास से चेकिंग कर रही थी। इस दौरान करन निवासी बेहटा हाजीपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में करन ने बताया कि वह बेरोजगारी के चलते दोस्त संग लूट, छिनैती व झपटमारी करता था। पिछले दिनों राजेंद्र नगर व वैशाली सेक्टर एक से दो चेन लूटी थीं। उसने दोनों चेन को सुनार बॉबी वर्मा व सुनार योगेश वर्मा निवासी बेहटा हाजीपुर लोनी को आठ व नौ हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने तीनों के पास से एक चेन, दो कंगन, एक कटोरी, पाजेब, बिछुवा, एक अंगूठी, दो लॉकेट बरामद किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें