फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू सहायिका पर सोने की सात अंगूठियां चोरी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू सहायिका पर सोने की सात अंगूठियां चोरी करने का आरोप
विज्ञापन

वसुंधरा। सेक्टर तीन में एक महिला ने घरेलू सहायिका पर घर से सात अंगूठियां, हीरे चोरी करने का आरोप लगाया है। महिला ने इंदिरापुरम थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वसुंधरा सेक्टर तीन रेल विहार में सुमिता गोविंद परिवार संग रहती हैं। उनकी बेटी की 19 अप्रैल को शादी हुई थी। बेटी की शादी होने के चलते बराबर घर खाली किया था। उसका सामान घर में शिफ्ट किया था। उनकी बेटी ने भी अपनी चार अंगूठियां उनको दे दी थीं। उन्होंने बेड के दराज में सात सोने की अंगूठियां रख दी थीं। आरोप है कि घर शिफ्टिंग के दौरान घरेलू सहायिका ने अंगूठियां चोरी कर लीं। उन्होंने घरेलू सहायिका से अंगूठियों के बारे में पूछा भी, लेकिन घरेलू सहायिका ने कुछ भी नहीं बताया। उसके बाद उन्होंने इंदिरापुरम थाने पुलिस से शिकायत की। इंदिरापुरम थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि महिला की शिकायत पर घरेलू सहायिका रुखसाना के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें