फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनार हत्याकांड में तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनार हत्याकांड में तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

लोनी। पूजा कॉलोनी में छह माह पूर्व हुई सुनार रामकुमार की हत्या में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक बदमाश को पुलिस ने मंडोला आवास विकास के जंगलों से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि 14 अक्टूबर 2021 को पूजा कॉलोनी में सुनार राजकुमार की बाइक सवार तीन बदमाशों ने दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए थे। हत्या में फरार चल रहे बदमाशों की लोकेशन पुलिस को आवास विकास मंडोला रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर मिली। पुलिस ने टीम लगाकर बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए तभी एक बदमाश ने पुलिस की तरफ गोली दाग दी। जवाबी फायरिंग में साहिल उर्फ पांडा निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली के पैर में गोली लगी। पुलिस ने बदमाश के दो और साथियों बब्बू और फरहान अंसारी निवासी अशोक विहार को भी गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, स्कूटी बरामद हुई है। बदमाशों ने बताया कि लूट का विरोध करने पर गोली मारी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें