फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को गोली मारने में ससुराल पक्ष के छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार को गोली मारने में ससुराल पक्ष के छह लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

खोड़ा। संगम पार्क के यादव चौक पर 28 मार्च की रात परचून की दुकानदार गौरव को गोली मारने के मामले में ससुराल पक्ष के छह लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ है। ऊषा देवी का कहना है कि रात करीब 9:45 बजे वह पति ज्ञान प्रकाश, बेटे गौरव व बेटी नैना के साथ दुकान पर थी। तभी एक अपाची बाइक पर आए बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से गौरव सेन के सीने पर हथियार से गोली चला दी। गौरव को दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे जीटीबी अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया। शिकायत में बताया गया कि गौरव सेन का विवाद ससुराल पक्ष के लोगों से चल रहा है। उन्होंने शक जाहिर कर इस मामले में संजीव भारद्वाज, लीलाधर, पूनम, भूरा और सोनू व राजेश के खिलाफ नामजद हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज कराया है। खोड़ा थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा का कहना है कि गौरव की हालत खतरे से बाहर है। मां ऊषा देवी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ है। बदमाशों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें