फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शराब मंगाने का ऑर्डर दिया, ठगों ने खाते से निकाले 2.90 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन शराब मंगाने का ऑर्डर दिया, ठगों ने खाते से निकाले 2.90 लाख
विज्ञापन

इंदिरापुरम। इंदिरापुरम निवासी अधिवक्ता अनिरूद्ध संगनेरिया को ऑनलाइन शराब का ऑर्डर देना महंगा पड़ गया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन शराब मंगाने के लिए गूगल से नंबर निकाला था। उन्होंने फोन कर किसी मोडिन साहब को ऑनलाइन शराब का ऑर्डर दिया था। उन्होंने अपने ऑर्डर का आधी धनराशि ऑनलाइन भुगतान की थी। उसके बाद मोडिन की किसी दूसरे नंबर से कॉल आई। उसने गैर राज्य होने और नियमों का हवाला दिया। उसके बाद किसी अन्य नंबर से दूसरे व्यक्ति का भी फोन आया। ठगों ने पीड़ित के पैसे रिफंड करने के बहाने 13 बार में करीब 2.90 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले की सूचना बैंक अधिकारी व पुलिस को दी। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। इंदिरापुरम थाना एसएचओ मनीष बिष्ट ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ठगों की तलाश में टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें