कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने लगवाया कोरोना का टीका।
- फोटो : GHAZIABAD City
अरुण सिंह और केसी त्यागी ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका
साहिबाबाद। यशोदा अस्पताल में शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। अस्पताल में शुक्रवार को कुल मिलाकर 240 को कोरोना का टीका लगाया गया। दोनों ही नेता पत्नियों के साथ टीका लगवाने पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने टीका लगवाने के बाद लोगों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीका लगवाकर इस अभियान को सफल बनाएं और देश को कोरोना मुक्त बनाने में सहयोग करें। वहीं, जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि टीका लगवाने के बाद किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। वैशाली स्थित नवीन हॉस्पिटल में भी बुजुर्गों ने टीका लगवाया।