फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल स्टाफ की सतर्कता आई काम: 'पीहू के मां-पापा थाने में है, इसलिए आया हूं', नेता की बेटी के अपहरण का प्रयास

Sat, 28 Jan 2023 09:22 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पीहू के पिता नरेश कुमार ने विजयनगर थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी नगर अंशु जैन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। स्कूल की सतर्कता से बच्ची का अपहरण होने से बच गया। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में राष्ट्रीय समाज पार्टी के नेता नरेश कुमार की चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 10 वर्षीय बेटी पीहू का स्कूल से अपहरण करने के प्रयास का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


आदित्य शर्मा नाम का एक युवक पीहू के स्कूल पहुंच गया और स्कूल स्टाफ से कहने लगा कि पीहू के माता -पिता थाने में हैं इसलिए वह लेने आया है। स्कूल स्टाफ ने वेरिफिकेशन किया तो मामले का खुलासा हुआ। युवक की सभी बातें फर्जी निकली। पीहू के पिता स्कूल पहुंचे तो युवक वहां से भाग गया।
 
मामले में पीहू के पिता नरेश कुमार ने विजयनगर थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी नगर अंशु जैन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। स्कूल की सतर्कता से बच्ची का अपहरण होने से बच गया। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


फेसबुक पर भेजी थी रिक्वेस्ट
नरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय समाज पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ा था। कुछ दिन पहले आदित्य शर्मा नाम के युवक की उनके पास फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उन्होंने उसका अकाउंट खंगाला तो वह युवक दिल्ली का था। नरेश कुमार ने मामले में पुलिस से गहनता से जांच करने और अपहरण करने की मंशा का पता लगाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें