साहिबाबाद थाना क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाले 14 साल के नाबालिक ने ढाई साल के चचेरे भाई से बुधवार शाम कुकर्म का प्रयास किया। घटना के दौरान नाबालिग ने चचेरे भाई को बॉल से खेलने का झांसा दिया था। शनिवार को बच्चे की मां ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाबालिग को पकड़ लिया।
महिला अपने परिवार और ससुरालियों के साथ मस्जिद के पास रहती है। संयुक्त परिवार में जेठ और जेठानी भी रहते हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम जेठानी के लड़के ने उनके बेटे को बोल से खेलने के लिए कमरे में बुलाया था। वहां उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया। कुछ देर बाद बच्चे ने अपनी मम्मी को घटना के बारे में बताया तो उन्होंने जेठ और जेठानी को जानकारी देकर आरोपी भतीजे से माफी मांगने के लिए कहा लेकिन दो दिन तक उसने माफी नहीं मांगी।
इसके बाद शनिवार दोपहर को महिला ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिक को पकड़ लिया। वहीं, महिला ने साहिबाबाद थाने पहुंचकर नाबालिक के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत दी। एसीपी साहिबाबाद पूनम मिश्रा का कहना है कि नाबालिक को पकड़ लिया गया है। जबकि बच्चे को भी मेडिकल के लिए भेजा है। लिखित शिकायत के आधार पर पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।