फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: कुत्ते को बिना मजल लगाए घुमाया तो निरस्त होगा पंजीकरण, नगर आयुक्त ने लिया फैसला

Fri, 11 Nov 2022 06:53 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

नगर आयुक्त ने बताया कि कुत्तों को पालने वाले लोगों के लिए जो नियम बनाए गए हैं उनमें साफ-साफ कहा गया है कि जब भी वह कुत्तों को सोसाइटी में या बाहर कहीं लेकर जाएं तो उसके मजल लगा दें, जिससे किसी प्रकार की कोई घटना ना हो सके।
विज्ञापन
कुत्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पालतू कुत्तों के लिए बनाए गए नियमों का नगर निगम अब सख्ती से पालन कराएगा। सार्वजनिक स्थलों पर बिना मजल के कुत्ता मिलने की शिकायत पर नगर निगम रजिस्ट्रेशन निरस्त कर देगा। नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने नगर पशु चिकित्सा एवं कल्याण विभाग अधिकारियों को निर्देश जारी कर नियमों का सख्ती से पालन कराने को कहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को नगर निगम सभागार में पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि कुत्तों को पालने वाले लोगों के लिए जो नियम बनाए गए हैं उनमें साफ-साफ कहा गया है कि जब भी वह कुत्तों को सोसाइटी में या बाहर कहीं लेकर जाएं तो उसके मजल लगा दें, जिससे किसी प्रकार की कोई घटना ना हो सके। इसके अलावा यदि कुत्ते को पट्टा नहीं लगाया गया है तो रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जाएगा।

डेंगू की रोकथाम पर नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने एक सर्वे कराया है जिसमें नौ हॉट स्पॉट चिन्हित किए गए। स्थानों पर दोनों विभागों की टीम सुबह 7:00 से 9:00 तक फॉगिंग और एंटी लारवा का छिड़काव कराएगी। इन स्थानों पर सप्ताह में दो दिन छिड़काव होगा। शुक्रवार की सुबह शास्त्री नगर में अभियान चलाया गया। 200 मशीनों से फागिंग कराई गई। जो 9 स्थान चिन्हित किए गए हैं, उनमें लाइनपार क्षेत्र विजयनगर, अर्थला,शास्त्री नगर, हरगांव, साहिबाबाद, राजेंद्र नगर, मकनपुर प्रमुख हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें