फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में बर्निंग ट्रेन: ईएमयू के कोच में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Wed, 04 Jan 2023 11:12 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गनीमत रही आग फैली नहीं और इसकी चपेट में कोई यात्री नहीं आया। बताया जा रहा है कि आग कोच के ऊपर की तरफ लगी आग जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
ईएमयू के कोच में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक ईएमयू ट्रेन के कोच में आग लग गई। आग लगते ही ट्रेन समेत पूरे स्टेशन पर भगदड़ मच गई। ईएमयू में सवार यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर खड़ी ईएमयू ट्रेन के कोच में आज सुबह आग लग गई। यात्रियों ने कोच से कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। समय रहते दमकल वाहनों के मौके पर पहुंचने से आग पर काबू पा लिया गया।

हालांकि इस दौरान पूरे स्टेशन में भगदड़ मच गई। गनीमत रही आग फैली नहीं और इसकी चपेट में कोई यात्री नहीं आया। बताया जा रहा है कि आग कोच के ऊपर की तरफ लगी आग जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें