फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad : प्रधानमंत्री मोदी के भाई का संयुक्त अस्पताल में हुआ डायलिसिस, इसलिए नहीं लगी किसी को भनक

Fri, 28 Jul 2023 06:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

प्रह्लाद मोदी बुधवार को प्रताप विहार में अपने एक मित्र के घर आए थे। उन्होंने बताया कि जनवरी 2023 से उन्हें सप्ताह में दो बार (सोमवार और बृहस्पतिवार को) डायलिसिस की जरूरत पड़ती है। उनकी प्राथमिकता रहती है कि डायलिसिस सरकारी चिकित्सालय में कराई जाए। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी (71) ने संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में डायलिसिस कराई। प्रह्लाद मोदी बुधवार को प्रताप विहार में अपने एक मित्र के घर आए थे। उन्होंने बताया कि जनवरी 2023 से उन्हें सप्ताह में दो बार (सोमवार और बृहस्पतिवार को) डायलिसिस की जरूरत पड़ती है। उनकी प्राथमिकता रहती है कि डायलिसिस सरकारी चिकित्सालय में कराई जाए। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुजरात के बाद उत्तर प्रदेश में सरकारी चिकित्सालय में यह सुविधा मिली है। बृहस्पतिवार को सुबह 7:30 बजे प्रह्लाद मोदी बिना डायलिसिस के लिए प्रताप विहार से संजय नगर संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचे। सादगी के साथ रहने वाले प्रह्लाद मोदी के साथ न तो कोई लाव लश्कर था और न ही कोई विशेष व्यवस्था, इसलिए किसी को कानोंकान भी यह खबर नहीं हो पाई कि प्रधानमंत्री के भाई संयुक्त जिला चिकित्सालय में आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें