ऑरेंज जोन में शहर का प्रदूषण, एक्यूआई 232
साहिबाबाद। गाजियाबाद का प्रदूषण स्तर रविवार को भी ऑरेंज जोन में रहा। एक्यूआई मानकों से दोगुना से अधिक 232 दर्ज हुआ। जिले में लोनी का एक्यूआई सबसे अधिक रहा। यहां का एक्यूआई 265 दर्ज हुआ। पीएम दस का स्तर 265 और पीएम 2.5 का स्तर 202 दर्ज हुआ। संजय नगर का एक्यूआई 262 रहा। यहां पर पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 262 रहा। जबकि पीएम 2.5 का स्तर मानकों से साढ़े तीन गुना अधिक 216 रहा। वसुंधरा में भी एक्यूआई ऑरेंज जोन में दर्ज हुआ। यहां पर एक्यूआई 215 तक पहुंच गया। वहीं, पीएम दस का स्तर 215 और पीएम 2.5 का स्तर 184 रहा। सबसे कम एक्यूआई इंदिरापुरम का रहा। यहां पर प्रदूषण का स्तर येलो जोन में रहा। यहां पर एक्यूआई 189 दर्ज किया गया। पीएम दस का स्तर 189 तो पीएम 2.5 का स्तर 169 दर्ज हुआ। ब्यूरो