फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में चार गोकश दबोचे, मुठभेड़ में दो के पैर में लगी गोली, एक आरोपी फरार

Sat, 12 Apr 2025 10:17 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में चार गोकशों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक फरार हो गया है। मुठभेड़ के दौरान दो गोकशों को गोली लगी है। 
विज्ञापन
गाजियाबाद में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बीती रात गोकशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान चार गोकशों को पकड़ा है। गोकशों ने खुद को घिरा हुआ देख पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में दो गोकश घायल हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि थाना निवाडी पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़ हुई। थाना निवाड़ी से गोकशी में वांछित चार घायल गोकशों को गिरफ्तार किया है और मौके से एक अभियुक्त फरार है। निवाडी पुलिस अपराध रोकथाम के लिए एमपी सिखैडा सारा रोड पर गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान गोकशी करने की फिराक में होंडा सिटी कार में मौजूद पांच गोकशों की घेराबंदी की गई। घिरता देख इन अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए। दो अन्य गिरफ्तार तथा अन्य एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों में अरुण पुत्र, सादाब पुत्र, जमील, शावेज और फरार बदमाश का नाम रिजवान है। पुलिस ने गोकशी की घटना के बाद मामला दर्ज कर लिया है। गोकशों ने अपना अपराध कबूल लिया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।"
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें