फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: पसौंडा में मीट कारोबारी यासीन कुरैशी के घर आयकर टीम का सर्वे, पूरे गांव में बना चर्चा का विषय

Tue, 21 Mar 2023 04:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

सुबह करीब साढ़े छह बजे टीम पसौंडा पहुंची थी। चर्चा है कि पहले टीम गांव के शुरू में रहने वाले चांद के घर पहुंची थी। हालांकि बाद में पिता का नाम (वल्दियत) अलग होने के कारण टीम उल्टे पांव लौटी।
विज्ञापन
मीट कारोबारी के घर आईटी सर्वे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के पसौंडा में मंगलवार को व्यापारी यासीन के घर आयकर की टीम सर्वे करने पहुंची। सर्वे के चलते व्यापारी के घर के बाहर अर्धसैनिक बल तैनात है।
विज्ञापन


टीम का पहुंचना गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यासीन कुरैशी मीट के कारोबार से जुड़े हैं। डासना मसूरी की मीट फैक्टरी को उनके तीन बेटे देखते हैं।

बड़ा बेटा यामीन, बीच का बेटा चांद और छोटा बेटा इमरान है। परिवार मीट कारोबार से जुड़ा रहा है। वर्तमान में छोटा बेटा डेयरी काम देख रहा है।

सुबह करीब साढ़े छह बजे टीम पसौंडा पहुंची थी। चर्चा है कि पहले टीम गांव के शुरू में रहने वाले चांद के घर पहुंची थी। हालांकि बाद में पिता का नाम (वल्दियत) अलग होने के कारण टीम उल्टे पांव लौटी। उसके बाद स्थानीय लोगों से जानकारी जुटा कर यासीन के घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें