फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस टैक्स के विरोध में मंगलवार को मुंडन कराएंगे रईसपुर के पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
हाउस टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार को मुंडन कराएंगे रईसपुर के पार्षद
विज्ञापन

गाजियाबाद। हाउस टैक्स में 15 फीसदी की बढ़ोतरी का विरोध लगातार जारी है। विरोध के बावजूद मेयर और नगर आयुक्त ने टैक्स में बढ़ोतरी को वापस करने से इंकार किया तो अब रईसपुर से कांग्रेस के पार्षद मनोज चौधरी मुंडन कराकर विरोध जताएंगे। मनोज चौधरी का कहना है कि 8 जून मंगलवार को वह अपने गांव में ही धार्मिक स्थल पर जाकर मुंडन कराएंगे और निगम अधिकारियों को भगवान से सद्बुद्धि देने की प्रार्थना भी करेंगे। उनका कहना है कि इसके बाद भी टैक्स वापस नहीं किया गया तो अब जल्द ही वार्ड की जनता के साथ मेयर व नगर आयुक्त के कैंप कार्यालय पर धरना देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें