फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में पुलिस पर ही एक्शन: निवाड़ी थाना अध्यक्ष निलंबित, जांच में आरोप मिले सही; ऐसे हुई कार्रवाई

Wed, 05 Jun 2024 10:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में लूट को चोरी में दर्ज करने के मामले में निवाड़ी थाना अध्यक्ष निलंबित हो गए हैं। डीपी ग्रामीण ने कार्यवाही करते हुए जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निवाड़ी क्षेत्र में नंगला मूसा में तीन जून को सतेंद्र कुमार के घर में घुसकर हुई लूट की घटना को चोरी में दर्ज करने के मामले में डीसीपी ग्रामीण ने थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह को बुधवार को निलंबित कर दिया है। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने जांच करवाई, जिसमें आरोप सही मिले।

विज्ञापन

 
डीसीपी देहात विवेक चंद यादव ने बताया कि आरोप था कि लूट के मामले में एसओ ने तहरीर बदलवाई और लूट की घटना को चोरी ने दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार सतेंद्र कुमार के घर पर दो बदमाशों में आकर लूटपाट की थी।

वह पांच मोबाइल फोन के साथ बुजुर्ग से कुंडल, एक महिला से मंगलसूत्र और अन्य सामान लेकर भाग गए थे। आरोप है कि इसके बाद एसओ ने सतेंद्र को थाने बुलाया और उनसे शिकायत को बदलवाने के बाद उसे चोरी में बदलकर दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें