परिजनों की डांट से नाराज युवक ने की खुदकुशी
लोनी। कोतवाली लोनी की नसबंदी कॉलोनी में सोमवार सुबह इकबाल (26) ने परिजनों की डांट से नाराज होकर खुदकुशी कर ली। लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय के अनुसार मृतक के परिजनों ने बताया कि इकबाल रात को अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने आवाज लगाई। अंदर कमरे से आवाज नहीं आई तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर जाकर देखा तो इकबाल का शव फंदे से लटका था। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि इकबाल रविवार रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाकर घर आया था। इसी बात को लेकर परिजनों ने उसके डांट दिया था। संवाद