सरकारी अस्पताल के लिए प्रदर्शन
साहिबाबाद। सरकारी अस्पताल के लिए टीएचए की सोसायटियों में लगातार लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में ट्रांस हिंडन आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा के आह्वान पर आकाश गंगा सोसायटी के लोगों ने बृहस्पतिवार को सांकेतिक प्रदर्शन किया। लोग अस्पताल की मांग को लेकर बनाए गए पोस्टर लेकर खड़े हुए। एओए महासचिव कमलेश भट्ट ने कहा कि जल्द ही यदि कोई जनप्रतिनिधि संज्ञान नहीं लेता है तो अनलॉक होते ही सड़कों पर आंदोलन होगा। बता दें कि पिछले 13 दिनों से टीएचए की अलग-अलग सोसायटी के एओए पदाधिकारियों द्वारा लगातार विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन में अध्यक्ष अशोक कसाना, महासचिव कमलेश भट्ट, सचिव सचिन राजपूत, अरविंद पथिक, ओमप्रकाश यादव, देवेंद्र यादव, गंगा सागर, सूरज मल सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो