फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त हुआ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त हुआ घायल
विज्ञापन

लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के सीएनजी पंप टीला शाहबाजपुर गांव के पास शुक्रवार शाम एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक के पीछे बैठा उसका दोस्त भी घायल हो गया। परिजनों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर वाहन की पहचान में जुटी है।लोनी के टोली मोहल्ला इलाके में उजेब (21) परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार को वह ईद पर्व को लेकर अपने दोस्त जैद के साथ कहीं गए थे। पुलिस के अनुसार दोनों बाइक से मोहन नगर से लोनी अपने घर की तरफ आ रहे थे। टीला शाहबाजपुर गांव सीएनजी पंप के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। इस दौरान वाहन चालक अपने वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना के बाद दोनों युवकों के परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां जैद को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वही उजेब की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया। रात के समय डॉक्टर ने उपचार के दौरान उजेब को मृत घोषित कर दिया। उजेब की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। बॉर्डर थाना एसएचओ विश्वजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें