फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश हुई तो कम हुआ शहर का एक्यूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से कम हुआ शहर का प्रदूषण
विज्ञापन

साहिबाबाद। गाजियाबाद शहर का प्रदूषण स्तर शनिवार को हुई बारिश के बाद कम हो गया। शहर का एक्यूआई 174 दर्ज किया गया। शहर के प्रदूषण का स्तर शुक्रवार को ऑरेंज जोन में था और एक्यूआई 248 दर्ज हुआ था, जिसमें शनिवार को बारिश के बाद तेजी से कमी आई। आंकड़े देखे जाए तो संजय नगर में एक्यूआई सबसे ज्यादा रहा। यहां पर एक्यूआई 208 दर्ज किया गया, जो कि मानकों से दो गुना है। यहां पर पीएम 10 का स्तर 121 रहा। जबकि पीएम 2.5 का स्तर 208 दर्ज किया गया। लोनी का एक्यूआई 187 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम 10 का स्तर 151 और पीएम 2.5 187 रहा। वहीं वसुंधरा का एक्यूआई 152 दर्ज हुआ। यहां पर पीएम दस 125 रहा। जबकि पीएम 2.5 का स्तर 152 दर्ज किया गया। इंदिरापुरम इलाके का एक्यूआई सबसे कम 130 रहा। यहां पर पीएम दस 121 और पीएम 2.5 का स्तर 130 रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें