फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजीता धामा ने लोनी में मचाई उथल पुथल

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजीता धामा ने लोनी में मचाई उथल पुथल
विज्ञापन

गाजियाबाद। लोनी में निर्दलीय प्रत्याशी रंजीता धामा ने विधानसभा चुनाव के नतीजों में कई दलों का गणित बिगाड़ कर रख दिया। मतगणना के दिन रंजीता धामा के प्रदर्शन से अन्य पार्टियों के पालों मे उथल पुथल की स्थिति रही। निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाकर मुकाबले को रोचक बना दिया। वहीं, जाट के साथ अन्य जातियों का वोट हासिल कर सपा-रालोद गठबंधन को नुकसान पहुंचाया। निर्दलीय होते हुए रंजीता धामा ने 27289 वोट हासिल कर लोनी में तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।मतगणना में सीट पर सभी के पालों में सबसे ज्यादा चर्चा रंजीता धामा के प्रदर्शन को लेकर देखने को मिली। नंदकिशोर गुर्जर और मदन भैया के बाद रंजीता धामा को लोनी से 8.66 फीसदी वोट मिला। ऐसे में उन्होंने अपने प्रदर्शन के बूते भाजपा और गठबंधन दोनों के सामने परेशानी खड़ी की।
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें