फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 बेड के अस्पताल का सीएम ने लखनऊ से किया शिलान्यास

विज्ञापन
डुंडाहेरा ग्राम में बनने वाले 50 बेड मैटरनिटी अस्पताल का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुवल क?
विज्ञापन
50 बेड के अस्पताल का सीएम ने लखनऊ से किया शिलान्यास
विज्ञापन

गाजियाबाद। डूडाहेड़ा में दो एकड़ में 19.70 करोड़ की लागत से 50 बेड का संयुक्त अस्पताल बनाने का काम शुरू हो जाएगा। निर्माण शुरू कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल शिलान्यास किया। आसपास बनने से सात लाख लोगों को इलाज में मदद मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम को क्रॉसिंग रिपब्लिक में लाइव देखने के लिए व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री पूर्व जनरल वीके सिंह, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के साथ स्थानीय नेता और निवासियों ने लाइव देखा। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि गाजियाबाद को अभी और अस्पतालों की आवश्यकता है। इस अस्पताल का निर्माण भी भविष्य में 100 बेड की क्षमता अनुसार किया जाएगा। स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने बताया कि इस अस्पताल में केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, महापौर आशा शर्मा व सभी पार्षद का विशेष सहयोग रहा है। इस अस्पताल के बनाए जाने में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जिलाधिकारी ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील लोगों से की। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने अस्पताल संबंधी जानकारी दी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी स्मिता लाल के अलावा काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें