गाजियाबाद। धनतेरस खरीदारों की वजह से मंगलवार को देर शाम तक घंटाघर मार्केट में बनी रही रौनक। फोटो-
- फोटो : GHAZIABAD City
धनतेरस पर बाजारों में बरसी लक्ष्मी की कृपा, 1100 करोड़ का हुआ कारोबार
गाजियाबाद। धनतेरस पर बाजारों को लक्ष्मी मैया का भरपूर आशीर्वाद मिला। पिछले साल के मुकाबले इस साल बाजारों ने रिकॉर्ड बिक्री की। जिले में त्योहार पर 1100 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है, जो बीते साल से दोगुना है। सराफा बाजार, ऑटोमोबाइल, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स में बाजार ने रफ्तार भरी है। ऑटोमोबाइल में सबसे अधिक दुपहिया वाहनाें की बिक्री धनतेरस पर हुई। कार की बिक्री में सेमी कंडक्टर चिप की कमी से 500 से 600 कार ही डिलीवरी हो सकीं। शगुन के तौर पर झाड़ू, बर्तन, चांदी के सिक्के की बिक्री रात 11 बजे तक हुई। शहर के अलावा वसुंधरा सेक्टर-16, वैशाली सेक्टर-4 इंदिरापुरम, श्यामपार्क मेन और शालीमार गार्डन के स्थानीय बाजारों के साथ ही मॉल्स में भी लोगों की भीड़ रही। लोनी, मोदीनगर, मुरादनगर में बाजारों में ग्राहकों के रहने से जाम की स्थिति बनी रही।