बदलाव कैंपेन विजेता दिव्या को मिला पुरस्कार
गाजियाबाद। बदलाव कैंपेन विजेता दिव्या गर्ग ने शुक्रवार को नेहरूनगर स्थित अमर उजाला कार्यालय में पुरस्कार हासिल किया। गगन एंक्लेव निवासी दिव्या ने अमर उजाला द्वारा 15 से 30 जुलाई के बीच आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया था। अखबार से जिंदगी में आए बदलाव पर उन्होंने अपना वीडियो बनाकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। दिव्या ने बताया कि एक पाठक के तौर पर अखबार ने उनकी जिंदगी में बदलाव लाने का काम किया। अखबार में शिक्षा संबंधी समाचार वह नियमित पढ़ती हैं। इसी से उनको एक कॉलेज में नौकरी की जानकारी भी मिली। दिव्या ने बताया कि इंटरव्यू के दौरान शिक्षा की जो खबरें पढ़ीं, उनसे सफलता मिलीं। वह एक आंत्रप्रिन्योर के तौर पर भी कार्य करती हैं। उनके पति लक्ष्मिश गोयल नोएडा की एक कंपनी में सीनियर एग्जीक्यूटिव डिजाइनर के तौर पर कार्यरत हैं। दिव्या ने बताया कि कॅरिअर काउंसिलिंग से संबंधित लेख और खबरों को अखबार में बढ़ाए जाने की जरूरत है, जिससे युवा वर्ग को लाभ मिलेगा। प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर रहीं दिव्या को एलेक्सा ईको. 4 और विशिष्ठ पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।