फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली में मासूम से हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले के विरोध में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम कैंडल मार्च निकाला। घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर निकाले गए कैंडल मार्च में कांग्रेसियों ने परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालने के बाद विरोध प्रदर्शन किया गया। कैंडल मार्च में पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, प्रदेश विधि विभाग उपाध्यक्ष अशोक कुमार, ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष विजयपाल चौधरी, एससी-एसटी महानगर अध्यक्ष आशीष प्रेमी, राहुल गौतम, शिवानंद गौड़, शानू चौधरी, राम माहौर, नरेश ठाकुर, हसन, इमरान मलिक, सूर्यकांत, जगत बिष्ट, अमित चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें