फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए चौकी पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए चौकी पर हंगामा
विज्ञापन

मोदीनगर। तीन दिन पूर्व बेगमाबाद गांव से लापता हुए युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज न होने पर सोमवार को महिला ने निवाड़ी मार्ग स्थित पुलिस चौकी पर हंगामा किया। आरोप है कि तीन दिन से पुलिस चक्कर कटवा रही है, लेकिन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। चेतावनी दी है कि रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर वह धरने पर बैठ जायेगी। तीन दिन पूर्व बेगमाबाद गांव निवासी गौरव पुत्र देवेंद्र संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। मामले में देवेंद्र की पत्नी ने थाने में तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोमवार सुबह करीब दस बजे महिला निवाड़ी मार्ग स्थित पुलिस चौकी पर पहुंची। चौकी प्रभारी से रिपोर्ट दर्ज कर दर्ज कर बेटे की तलाश करने के लिए कहा। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने महिला को कल आने के लिए कहा, इस बात पर महिला ने पुलिस चौकी पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने पर चौकी प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर महिला को शांत कराया। एसएचओ का कहना है कि युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें