धरना स्थल से संदिग्ध को पकड़कर ले जाती पुलिस।
- फोटो : GHAZIABAD City
मंच से टिकैत ने संदिग्ध को पकड़ा, खड़ा हुआ हंगामा
गाजियाबाद। यूपी बार्डर पर जब राकेश टिकैत सहित अन्य नेता मंच से अपना संबोधन दे रहे थे, इस बीच अचानक से हंगामा खड़ा हो गया। राकेश टिकैत ने मंच से एक संदिग्ध को पकड़ा और उस पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। इसके बाद किसान सहित पुलिस के अधिकारी मंच की तरफ लपके। किसानों ने संदिग्ध की पिटाई भी कर दी। राकेश टिकैत ने कहा कि पकड़ा गया संदिग्ध भाजपा का कोई आदमी है, जो किसानों भड़का कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद किसानों ने संदिग्ध को घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी। हंगामे के बीच पुलिस ने मौकेपर जाकर संदिग्ध को हिरासत में लिया। संदिग्ध का नाम दिल्ली अक्षरधाम निवासी देवेंद्र बताया गया है। पुलिस हिरासत में देवेंद्र ने कहा कि सभी आंदोलन में वह पहुंचता है। किसानों ने बिना उसकी बात सुने हुए घसीट कर मारा और मोबाइल लूटने का भी आरोप लगाया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।