ईओ निहारिका सिंह की जमानत अर्जी खारिज
गाजियाबाद। मुरादनगर श्मशान घाट मामले में अदालत ने नगर पालिका ईओ निहारिका सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी है। ईओ की तरफ से उनके अधिवक्ता मनोज सिसोदिया ने सीजेएम कोर्ट में जमानत याचिका डाली थी। अधिवक्ता का कहना है कि वह सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दायर करेंगे। गत रविवार को मुरादनगर श्मशान घाट में गलियारे की छत भरभराकर गिर गई थी। हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में ईओ निहारिका सिंह, जेई चंद्रपाल, सुपरवाइजर आशीष व ठेकेदार अजय त्यागी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व गबन का केस दर्ज किया था। पुलिस ने सोमवार सुबह ईओ, जेई व सुपरवाइजर तथा देर रात ठेकेदार अजय त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। ईओ निहारिका सिंह ने बुधवार को सीजेएम कोर्ट में जमानत याचिका डाली थी। अदालत ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी। ब्यूरो