फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे से लापता स्टोर कीपर का शव एसटीपी के 22 फुट गहरे टैंक में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे से लापता स्टोर कीपर का शव एसटीपी के 22 फुट गहरे टैंक में मिला
विज्ञापन

मोदीनगर। निवाड़ी मार्ग पर जगतपुरी कालोनी स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) पर कार्यरत अंकुर कोरी (27) का शव प्लांट में 22 फुट गहरे टैंक से सोमवार को बरामद किया गया है। अंकुर रविवार शाम से लापता थे। परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर हंगामा किया। देर रात तक शव नहीं उठाने दिया। स्थानीय विधायक व पुलिस- प्रशासन के अधिकारी परिजनों को समझाने में जुटे रहे।
संजयपुरी कॉलोनी निवासी सुंदर सिंह के बेटे अंकुर जगतपुरी कालोनी स्थित
एसटीपी में पिछले छह साल से संविदा कर्मी थे। अंकुर पर स्टोर कीपर का चार्ज था। अंकुर के भाई अंकित ने बताया कि रविवार शाम अंकुर डयूटी से घर पहुंचे थे तभी किसी की कॉल आई और वह वापस प्लांट चले गए। देर रात तक अंकुर वापस घर नहीं लौटे तो परिजनों ने एसटीपी पर पहुंचकर उनकी जानकारी जुटाई लेकिन प्लांट पर तैनात कर्मचारियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परिजन अंकुर की तलाश में जुट गए, इसी बीच प्लांट में अंकुर का मोबाइल व चप्पल मिला। कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने रविवार देर रात पुलिस को मामले की सूचना दी। सोमवार सुबह परिजन कॉलोनी के सैकड़ों लोगों के साथ एसटीपी पहुंच गए और जमकर हंगामा काटा। हंगामे के बाद हरकत में आई पुलिस ने प्लांट अधिकारियों से टैंक का पानी निकलवाया। सोमवार रात करीब आठ बजे जैसे ही पानी कम हुआ तो अंकुर का शव उतराता मिला। शव को बाहर निकाला गया। अंकुर की मौत की सूचना मिलते ही लोगों में आक्रोश पैदा हो गया और सैकड़ों की संख्या में भीड़ मौके पर जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने एसटीपी कर्मचारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर शव परिसर में रखकर जमकर हंगामा काटा। परिजनों का आरोप था कि रविवार रात ही हत्या की आशंका जताई गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई कर देती तो शायद अंकुर जीवित होते। सीओ सुनील कुमार सिंह सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक डा मंजू सिवाच, एसपी देहात ईरज राजा, उपजिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन देर रात तक कोई परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। परिजन कार्रवाई की मांग के साथ एसटीपी परिसर में बैठे रहे। परिजनों ने करवाई के बाद ही शव उठाने की बात कही। अंकुर के दो बच्चे हैं।
-------
अंकुर के परिजनों ने एसटीपी सुपरवाइजर व अन्य स्टाफ के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सुनील कुमार सिंह, सीओ मोदीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें