फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Accident: बैक गियर लगाकर चालक ने ट्रक को उल्टा दौड़ाया, दो ऑटो और बाइक को रौंदा, दो की मौत

Sat, 30 Jul 2022 02:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रक ने दो ऑटो और बाइक को रौंद दिया। जिससे यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन के पास फ्लाईओवर पर शुक्रवार रात करीब 12 बजे भीषण हादसा हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दस से ज्यादा घायल हो गए। हादसे की वजह ट्रक चालक का बैक गियर लगाकर ट्रक को उल्टा दौड़ाना रहा।
विज्ञापन


पीछे आ रहे दो ऑटो और एक बाइक को ट्रक रौंदता हुआ चला गया। पुलिस ने ऑटो में फंसे घायलों को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। इसके लिए ऑटो को काटा गया। हादसे के बाद चालक ट्रक से कूदकर भाग गया।

पुलिस ने बताया कि ट्रक फ्लाईओवर पर तेजी से चल रहा था। उसके पीछे ही कई वाहन चल रहे थे। ड्राइवर ने अचानक बैक गियर लगा दिया। ट्रक ढलान पर था, इसलिए रफ्तार बहुत ज्यादा रही। पीछे चल रहे वाहन इसकी चपेट में आ गया। पहले ट्रक से ऑटो रौंदा गया। इसके बाद ऑटो के पीछे आ रही बाइक और एक और ऑटो को रौंदते हुए ट्रक फ्लाईओवर की दीवार पर जाकर रुका।
विज्ञापन


राहगीरों ने पास में चेकिंग कर रहे पुलिसवालों को बताया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत बहुत गंभीर बताई गई है। ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इसमें घायल फंस गए थे। दो की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त हो गई है। विशाल इटावा और संजय हरदोई के रहने वाले था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें