फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादागिरी: छक कर खाईं कचौड़ियां, दुकानदार ने मांगे रुपये तो उस पर पलट दी गरम तेल से भरी कढ़ाई

Thu, 28 Jul 2022 01:06 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी(गाजियाबाद)

सार

मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद पंत ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
कचौड़ी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी थाना क्षेत्र के डासना में कचौड़ी के आठ रुपये मांगने पर ग्राहक सोनू ने कचौड़ी विक्रेता राशिद पर गरम तेल डाल दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। राशिद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में राशिद के भाई आशिप ने सोनू के खिलाफ मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


आशिफ का कहना है कि उनका भाई राशिद की डासना किला के पुराना बाजार में कचौड़ी की दुकान है। सोमवार सुबह सोनू अपनी बेटी के साथ दुकान पर आया और उसने कचौड़ी खाई।

विज्ञापन

रुपये मांगने पर सोनू ने आठ रुपये पेटीएम करने की बात कही। राशिद ने पेटीएम चेक किया तो रुपये नहीं आए। राशिद ने रुपये मांगे तो सोनू ने अपनी बेटी को पास में खड़े एक व्यक्ति पास भेजा और राशिद पर गरम तेल से भरी कढ़ाई पलट दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें