फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने मिर्च पाउडर झोंका, पिता ने लूटी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी ने मिर्च पाउडर झोंका, पिता ने लूटी सोने की चेन
विज्ञापन

गाजियाबाद। मालीवाड़ा में बुधवार देर शाम करीब सात बजे महालक्ष्मी ज्वेलर्स के शोरूम पर ग्राहक बनकर आए पिता-पुत्री ने सोने की चेन लूट ली। इसके लिए बेटी ने सराफ मानव गर्ग की और कर्मचारी अभिषेक की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। तुरंत ही पिता चेन लेकर शोरूम से भाग गया लेकिन मानव और अभिषेक ने आंखों में मिर्च पाउडर की जलन होते हुए भी साहस दिखाते हुए युवती को पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
कैमरे की फुटेज में नजर आ रहा है कि बदमाश अपनी बेटी के साथ पूरा होमवर्क करके आया था। दोनों ने सोने की चेन दिखाने के लिए कहा। बदमाश ने इसे गले में डालकर देखा। उसने कहा कि चेन पसंद आ गई है। इसे पैक करने के लिए मानव को देने लगा। मानव ने जैसे ही हाथ बढ़ाया, बदमाश की बेटी ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इसके बाद पास ही बैठे अभिषेक की आंखों में भी इसे डाल दिया।
विज्ञापन

वे दोनों संभल पाते, इससे पहले ही बदमाश शो-रूम से बाहर निकल गया और भाग निकला। उसकी बेटी ने भी दौड़ लगा दी लेकिन इसी बीच मानव ने आंखों में हो रही जलन की परवाह न कर उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। इसमें अभिषेक ने मदद की। इसके बाद सूचना देकर सिहानी गेट थाना से पुलिस को बुला लिया। कवि नगर के जे ब्लॉक में रहने वाले मानव ने घटना की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

युवती बोली, कर्ज चुकाने के लिए की लूट
युवती ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम रिया और पिता का अशोक बताया। दोनों मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। कुछ समय से राजनगर एक्सटेशन में रह रहे हैं। उसने कहा कि पिता पहले गाड़ी चलाते थे लेकिन कुछ समय से कोई काम नहीं है। वह 12वीं पास है। एक कंपनी में नौकरी करती थी। उसकी नौकरी भी छूट गई। उसे कोरोना हुआ था, उपचार में काफी पैसा खर्च हुआ। इससे कर्ज हो गया। कर्ज चुकाने के लिए लूट की साजिश रची। सीओ सेकेंड आलोक दुबे ने बताया कि युवती के पिता से फोन पर बात हुई है। उसने कहा है कि वह लेकर आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें