हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को टीकाकरण अनिवार्य
गाजियाबाद। हज यात्रा पर जाने वालों के लिए टीकाकरण अनिवार्य है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी चंद्रेश कुमार सिंह ने बताया कि दो जून को हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को मेनिगोकोकल, मैनिनजाईटिस, सीजनल इन्फ्लूएंजा की वैक्सीन लगाई जाएगी और पोलियो ड्राप पिलाया जाएगा। सुबह नौ बजे से टीकाकरण और प्रशिक्षण पसौंडा स्थित जामिया इमदादुल उलूम, मसूरी स्थित मदरसा जामिया महमूदुल मदारिस और दिल्ली गेट, द्वारकापुरी स्थित जावेद खान सैफ के यहां टीका लगेगा। जिले के 247 लोग हज यात्रा पर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति इस कैंप में टीका लगवाने से वंचित रहा जाएगा, वह एमएमजी स्थित जिला स्तरीय वैक्सीन स्टोर पर जाकर टीकाकरण करा और प्रमाणपत्र ले सकता है।