फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क ऑनलाइन परामर्श देंगे चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क ऑनलाइन परामर्श देंगे चिकित्सक
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना काल में ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सक निशुल्क ऑनलाइन परामर्श देंगे। शिक्षाविद मोहित नागर की पहल पर यह व्यवस्था शुरू की गई है। मोहित नागर ने बताया कि सभी चिकित्सकों से संपर्क कर टीम बनाई गई है। सभी ने यह बीड़ा उठाया है कि प्रत्येक शनिवार ,रविवार ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क ऑनलाइन परामर्श देंगे। उन्होंने बताया कि टीम में शामिल चिकित्सक हमेशा से सामाजिक कार्यों में उनकी हर तरह से मदद करने का काम करते हैं। गांव में अच्छी मेडिकल सुविधा न होने के कारण व कोरोना की स्थिति को देखते हुए यह पहल की गई है। कोई भी व्यक्ति सोमवार से शुक्रवार अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है और फिर शनिवार व रविवार को हमारी टीम चिकित्सा परामर्श देगी। लोग 9311672086 , 9354162702 पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें