एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
मुरादनगर। दुहाई में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि रविवार रात दुहाई में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की, काफी कोशिश के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष थी। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।