फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू भानु ने नगर निगम कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
ज्ञापन देते भाकियू भानु के कार्यकर्ता। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
भाकियू भानु ने नगर निगम कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन

गाजियाबाद। न्यू हिंडन विहार स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाई गई लाल क्वाटर कॉलोनी के निवासियों की समस्याओं को लेकर नगर निगम कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमके सिंह को ज्ञापन सौंपा। भानु के राष्ट्रीय महासचिव मनोज नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत न्यू हिंडन विहार अर्थला में लाल क्वाटर के नाम से एक कॉलोनी बनाई गई थी। कॉलोनी में 208 फ्लैट हैं, लेकिन इस बिल्डिंग में अभी तक पानी के निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने नगरायुक्त और महापौर से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं होता है तो उन्हें लाल क्वाटर के निवासियों के साथ मिलकर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस दौरान प्रमोद त्यागी, दीपक शर्मा, विपिन कुमार, भारत यादव, कृष्ण कुमार शर्मा, विजय पाल कश्यप, नीरज चौधरी, असलम शेख, हेमलता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें