22 नए संक्रमित मरीज मिले, 42 हुए डिस्चार्ज
गाजियाबाद। जिले में पिछले 24 घंटों में 23 लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है जबकि 24 लोगों को स्वस्थ होने पर विभिन्न अस्पताल और होम आईसोलेशन से छुट्टी मिली। जिले में अब तक 26162 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। इनमें से 25621 लोग स्वस्थ हो गए हैं। जिले में 438 सक्रिय संक्रमितों का उपचार चल रहा है। कोरोना से जनपद में अब तक 102 मौतों की पुष्टि की गई है। ब्यूरो