फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: MMH डिग्री कॉलेज में परीक्षा से पहले धरने पर स्टाफ, CCSU के आश्वासन पर खत्म, परीक्षा घंटेभर देर

Fri, 24 Feb 2023 10:48 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

हालांकि कॉलेज में परीक्षा से पहले शुरू हुए धरने को लेकर कॉलेज प्रशासन ने यूनिवर्सिटी को जानकारी दी। इस पर संज्ञान लेते हुए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने स्टाफ से दो दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन
एमएमच डिग्री कॉलेज में धरने के बाद शुरू हुई परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमएमएच डिग्री कॉलेज में शुक्रवार सुबह परीक्षा से पहले जमकर हंगामा हुआ। कॉलेज का सभी नॉन टीचिंग स्टाफ धरने पर बैठ गया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से बीते कई सालों से परीक्षा ड्यूटी का कोई भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन


ऐसे में अपना हक पाने के लिए स्टाफ ने प्रदर्शन का सहारा लिया। नाराज कर्मचारियों ने परीक्षा नहीं कराने का निर्णय लिया था। ऐसे में सुबह की पाली में होने वाला पेपर लगभग स्थगित होने की ओर था। इस बीच कर्मचारी कॉलेज गेट को बंद कर धरने पर बैठ गए थे और परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दे रहे थे।

हालांकि कॉलेज में परीक्षा से पहले शुरू हुए धरने को लेकर कॉलेज प्रशासन ने यूनिवर्सिटी को जानकारी दी। इस पर संज्ञान लेते हुए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने स्टाफ से दो दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के आश्वासन के बाद कर्मचारी मान गए और अपना धरना समाप्त कर दिया। आश्वासन को लेकर कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि दो दिन में मांगे नहीं मानी तो फिर करेंगे धरना प्रदर्शन।
विज्ञापन


धरना खत्म करने के बाद अब परीक्षार्थियों को भी कैंपस में प्रवेश दे दिया गया है और समेस्टर का पेपर एक घंटे देरी से शुरू हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें