फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

103 संक्रमित, 96 किए गए डिस्चार्ज 

विज्ञापन
विज्ञापन
103 संक्रमित, 96 किए गए डिस्चार्ज  - रिकवरी रेट पहुंचा 82.4 फीसद  गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की चपेट में 103 नए मरीज आए हैं। इन संक्रमितों में एक डेढ़ वर्ष का बच्चा व 70 साल के बुजुर्ग भी हैं। संक्रमितों में अधिकांश 30 से 45 वर्ष के हैं। पहले से संक्रमित 96 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।  अभी तक संक्रमित मरीजों की संख्या 5769  पहुंच गई है। इनमें से 4660 डिस्चार्ज हो चुके हैं। मौत का आंकड़ा 64 पर ही स्थिर है। अभी 1045 मरीज संक्रमण की चपेट में हैं और उनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों एवं होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। नए संक्रमित मरीजों में 33 ने कोविड अस्पताल में भर्ती होने की सहमति दी है, जबकि अन्य 70 ने होम आइसोलेशन की अनुमति मांगी है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीजों के स्वस्थ होने का रिकवरी रेट 82.4 फीसद पहुंच गया है।  अधिकांश संक्रमितों की उम्र 30 से 45 के बीच  स्वास्थ्य एवं प्रशासन के बार-बार निर्देश एवं चेतावनी के बावजूद युवा एवं कामकाजी वर्ग लगातार लापरवाही कर रहा है,इसके चलते संक्रमण की चपेट में आ रहा है। 103 में 52 लोग ऐसे हैं, जिनकी उम्र 30 से 45 के बीच है। हालांकि बुजुर्ग भी संक्रमण की चपेट में आए हैं। विजय नगर में डेढ़ वर्ष का एक बच्चा भी संक्रमण की चपेट में आया है।  सीएमओ एवं सीएमएस के ड्राइवर के संपर्क में आने वालों की हुई जांच, रिपोर्ट निगेटिव  सीएमओ एवं सीएमएस के चालकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अन्य स्टाप में हड़कंप मचा हुआ था। दोनों अधिकारियों के चालकों के संपर्क में आने वाले सीएमओ कार्यालय एवं जिला अस्पताल के 38 लोगों ने जांच कराई थी। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।  ---------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें